2025-08-15
बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति (State Health Society Bihar) ने सहायक नर्स मिडवाइफ (ANM) के कुल 5006 पदों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से की जा रही है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 14 अगस्त 2025 से 28 अगस्त 2025 के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
घटना | तिथि |
---|---|
नोटिफिकेशन जारी | 12 अगस्त 2025 |
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ | 14 अगस्त 2025 (सुबह 10:00 बजे) |
आवेदन की अंतिम तिथि | 28 अगस्त 2025 (शाम 6:00 बजे) |
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि | 28 अगस्त 2025 |
श्रेणी | शुल्क |
---|---|
सामान्य / BC / EBC / EWS और बिहार से बाहर के सभी उम्मीदवार | ₹500 |
SC / ST (केवल बिहार निवासी) | ₹125 |
महिला उम्मीदवार (बिहार निवासी) | ₹125 |
PWD (40%+ विकलांगता) | ₹125 |
पद का नाम | पदों की संख्या |
---|---|
ANM (HSC) | 4197 |
ANM (RBSK) | 510 |
ANM (NUHM) | 299 |
कुल | 5006 |
चयनित उम्मीदवारों को मासिक वेतन ₹15,000/- (सरकारी मानदंडों के अनुसार अन्य भत्तों सहित) प्रदान किया जाएगा।
नोट: आवेदन से पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक अधिसूचना ध्यानपूर्वक पढ़नी चाहिए ताकि पात्रता, पद विवरण और अन्य नियमों की पूरी जानकारी हो।